№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Nala and Damayanti

Shringara

उम्र भर का ये कारोबार रहा

Umra Bhar Ka Ye Karobar Raha

Amitabh Tripathi ‘Amit’
1 min read 9 versesइंतज़ारwaitingईमानदारी

9 verses · ~1 min

उम्र भर का ये कारोबार रहा। इक इशारे का इन्तेजार रहा।

जान आख़िर को किस तरह बचती जो था क़ातिल वही क़रार रहा।

उसने वादा नहीं किया फिर भी उसकी सूरत पे ऐतिबार रहा।

जितने सच बोलने पड़े मुझको उतने झूँठों का कर्जदार रहा।

मुझको मौका नहीं मिला कोई मैं यक़ीनन ईमानदार रहा।

जिसका ख़ंजर तुम्हारी पीठ में है अब तलक वो तुम्हारा यार रहा।

फ़ैसला क़त्ल का दो टूक हुआ ख़ुद ही मक़्तूल जिम्मेदार रहा।

सोच लेना गु़रूर से पहले वक़्त पर किसका इख़्तियार रहा।

जब्त से काम लिया फिर भी ’अमित’ चेहरा कमबख़्त इश्तेहार रहा।

इति

Amitabh Tripathi ‘Amit’

The Poet

अमिताभ त्रिपाठी 'अमित'

Amitabh Tripathi ‘Amit’

Nala and Damayanti

Paired Painting

Nala and Damayanti

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Umra Bhar Ka Ye Karobar Raha carries.