
मैं जिसे ओढ़ता-बिछाता हूँ
Main Jise Odhta-Bichata Hoon
Dushyant Kumar
7 verses · ~9 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shringara
Kisi Ko Itna Na Chaho Ke Badgumaan Ho Jay
Amitabh Tripathi ‘Amit’8 verses · ~1 min
किसी को इतना न चाहो के बदगुमाँ हो जाय न लौ को इतना बढ़ाओ के वो धुआँ हो जाय
ग़र हो परवाज़[1] पे पहरा ज़ुबाँ पे पाबन्दी तो फिर क़फ़स[2] ही मेरा क्यों न आशियाँ हो जाय
न चुप ही गुज़रे न रोकर शबे-फ़िराक़[3] कटे तू एक झलक दिखा कर जो बेनिशाँ हो जाय
लोग लेते हैं मेरा नाम तेरे नाम के साथ कल ये अफ़वाह ही बढ़ कर न दास्ताँ हो जाय
ख़ुशमिज़ाजी भी तेरी मुझको डरा देती है तेरा मज़ाक रहे, मेरा इम्तेहाँ हो जाय
सितमशियार कई और हैं तुम्हारे सिवा कहीं न दर्द मेरा, दर्दे-ज़ाविदाँ[4] हो जाय
भीख में इश्क़ भी मुझको नहीं कुबूल 'अमित' भले वो जाने-सुकूँ[5] मुझसे सरगिराँ[6] हो जाय
शब्दार्थ:
इति

Paired Painting
A Nobleman and a Maiden in a Palace Interior
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kisi Ko Itna Na Chaho Ke Badgumaan Ho Jay carries.