
8 verses · ~2 min
मेरी गु़र्बत को मत नापो मुझे गु़र्बत से मत नापो मैं जीवन की सही पहचान रहना चाहता हूँ मेरी सनदों को मत नापो मुझे सनदों से मत नापो मैं अपने अह्द में ईमान रहना चाहता हूँ मेरे ओहदे को मत नापो मुझे ओहदे से मत नापो मैं अदना सा बस इक इंसान रहना चाहता हूँ मेरी शोहरत को मत नापो मुझे शोहरत से मत नापो मैं मुश्किल में भी इक मुस्कान रहना चाहता हूँ मेरी ग़फ़्लत को मत नापो मुझे ग़फ़्लत से मत नापो मैं सब कुछ जान कर अंजान रहना चाहता हूँ
अगर तुम नाप सकते हो तो मेरी आशिकी नापो जुनूने-ज़िन्दगी नापो जुरअते-शायरी नापो
मेरी खुद्दार नज़रों में कभी आसूदगी नापो मईशत की तराजू पर कभी नेकी-बदी नापो अगर तुम नाप सकते हो
मिज़ाजे-अफ़सरी नापो ज़मीरे-कमतरी नापो हुकूमत के वज़ीरों की कभी दानिशवरी नापो
अंधेरों के भवँर नापो उजालो के कहर नापो नफ़स में फैलता जाता सियासत का ज़हर नापो अगर तुम नाप सकते हो!
अगर यह काम मुश्किल है तो मुझको यूँ ही रहने दो मैं अपना वैद खुद ही हूँ मुझे उपचार करने दो
मैं जीवन की सही पहचान रहना चाहता हूँ मैं अपने अहद में ईमान रहना चाहता हूँ मैं अदना सा बस इक इंसान रहना चाहता हूँ मैं मुश्किल में भी इक मुस्कान रहना चाहता हूँ मैं सब कुछ जान कर अंजान रहना चाहता हूँ
शब्दार्थ: गु़र्बत = गरीबी, कंगाली; सनदों = प्रमाणों (प्रमाणपत्रों) अह्द = प्रतिज्ञा, वचन; ग़फ़्लत = असावधानी, भूल खुद्दार = स्वाभिमानी; आसूदगी = संतोष, तृप्ति; मईशत = जीविका; दानिशवरी = बुद्धिमत्ता; नफ़स = साँस; वैद = वैद्य
इति
The Poet
अमिताभ त्रिपाठी 'अमित'
Amitabh Tripathi ‘Amit’
Amitabh Tripathi 'Amit' belongs to a rare class of contemporary Hindi poets who write to hold up an unflinching mirror to society. His verse is stripped of complex academic jargon and strikes directly at the center of modern Indian realities. In works like his celebrated poem "Bas Itna Sa Samachar Hai" (This is All the News There Is), Tripathi captures the everyday ironies, widespread corruption, and moral compromises of the present age with devastating precision. He dismantles hollow idealism and gives a powerful voice to the common man navigating a broken system. To read Amitabh Tripathi is to be awakened from civic slumber. His poems are not merely complaints; they are urgent pleas for a return to collective conscience and integrity.

Paired Painting
The Maharani of Travancore
This portrait captures a moment of quiet grace, embodying the regal dignity and cultural poise of the Travancore royalty. Raja Ravi Varma, with his signature sensitivity to light and texture, depicts the Maharani holding an object with reverence. She stands as a symbol of tradition, bridging the gap between old world elegance and the changing tides of history. Her gentle gaze and the delicate draping of her attire invite the viewer to witness a life defined by duty, heritage, and an unspoken, serene strength that resonates across time.
Open the viewer →


