№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Rama Darbar

Shanta

हिन्दू या मुस्लिम के अहसासात को मत छेड़िये

Hindu Ya Muslim Ke Ahsaasat Ko Mat Chhediye

Adam Gondvi
1 min read 5 versesसांप्रदायिकताcommunalismएकता

5 verses · ~1 min

हिन्दू या मुस्लिम के अहसासात को मत छेड़िये अपनी कुरसी के लिए जज्बात को मत छेड़िये

हममें कोई हूण, कोई शक, कोई मंगोल है दफ़्न है जो बात, अब उस बात को मत छेड़िये

ग़र ग़लतियाँ बाबर की थीं; जुम्मन का घर फिर क्यों जले ऐसे नाजुक वक्त में हालात को मत छेड़िये

हैं कहाँ हिटलर, हलाकू, जार या चंगेज़ ख़ाँ मिट गये सब, क़ौम की औक़ात को मत छेड़िये

छेड़िये इक जंग, मिल-जुल कर गरीबी के ख़िलाफ़ दोस्त, मेरे मजहबी नग्मात को मत छेड़िये

इति

Adam Gondvi

The Poet

अदम गोंडवी

Adam Gondvi

Rama Darbar

Paired Painting

Rama Darbar

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Hindu Ya Muslim Ke Ahsaasat Ko Mat Chhediye carries.