№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Woman Holding a Fruit

Shanta

कहता है पका हुआ फल

Kahta Hai Paka Hua Phal

Amarnath Srivastava
1 min read 4 versesफलसृजनसमय

4 verses · ~1 min

कहता है पका हुआ फल देह नहीं है मेरी सीमा मुझसे है आगामी कल ।

चुभो रहे हैं जैसे पिन वृन्त पर टिके मेरे दिन जाने कब कौन सी हवा ले जाए मेरे पल छिन स्वागत में आया मेरे समय लिए त्यौरी पर बल ।

हठयोगी तरु का मैं व्रत पूर्णकाम है यह तन श्लथ साथ-साथ चलते हैं अब ऋतुओं के जितने तीरथ रस अब तो पंचामृत है भाव हो गए तुलसी दल ।

अन्तहीन ख़ुशबू का छोर मंजरियों पर उगती भोर धुँधली आँखों देखा है रंग चढ़ी रेशे की डोर फिर होगी धरती सुफला साँचे में धूप रही ढल ।

इति

Amarnath Srivastava

The Poet

अमरनाथ श्रीवास्तव

Amarnath Srivastava

Woman Holding a Fruit

Paired Painting

Woman Holding a Fruit

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kahta Hai Paka Hua Phal carries.