
3 verses · ~1 min
ये पंक्तियाँ मेरे निकट आईं नहीं मैं ही गया उनके निकट उनको मनाने, ढीठ, उच्छृंखल अबाध्य इकाइयों को पास लाने:
कुछ दूर उड़ते बादलों की बेसंवारी रेख, या खोते, निकलते, डूबते, तिरते गगन में पक्षियों की पांत लहराती: अमा से छलछलाती रूप-मदिरा देख सरिता की सतह पर नाचती लहरें, बिखरे फूल अल्हड़ वनश्री गाती...
... कभी भी पास मेरे नहीं आए: मैं गया उनके निकट उनको बुलाने, गैर को अपना बनाने: क्योंकि मुझमें पिण्डवासी है कहीं कोई अकेली-सी उदासी जो कि ऐहिक सिलसिलों से कुछ संबंध रखती उन परायी पंक्तियों से! और जिस की गांठ भर मैं बांधता हूं किसी विधि से विविध छंदों के कलावों से।
इति

Paired Painting
Landscape with Palm Tree and Lake View
This serene painting captures a tranquil moment by the water, where the gentle lapping of waves meets the rugged shore. A solitary palm tree stands tall on the right, framing the composition with its graceful fronds, while the distant shoreline reveals quiet architectural elements bathed in the soft glow of twilight. The artist invites us to pause, breathe in the peaceful atmosphere, and reflect on the timeless beauty of the natural world.
Open the viewer →


