
ज़ुल्फ़-अँगड़ाई-तबस्सुम-चाँद-आईना-गुलाब
Zulf-Angdai-Tabassum-Chand-Aina-Gulab
Adam Gondvi
5 verses · ~10 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Karuna
Julph Angdai Tabassum Chand Aina Gulab
Adam Gondvi3 verses · ~1 min
ज़ुल्फ़-अंगडाई-तबस्सुम-चाँद-आईना-गुलाब भुखमरी के मोर्चे पर ढल गया इनका शबाब
पेट के भूगोल में उलझा हुआ है आदमी इस अहद में किसको फुर्सत है पढ़े दिल की क़िताब
इस सदी की तिश्नगी का ज़ख़्म होंठों पर लिए बेयक़ीनी के सफ़र में ज़िंदगी है इक अजाब   डाल पर मज़हब की पैहम खिल रहे दंगों के फूल सभ्यता रजनीश के हम्माम में है बेनक़ाब   चार दिन फुटपाथ के साये में रहकर देखिए डूबना आसान है आँखों के सागर में जनाब
इति

Paired Painting
Nair Lady Adorning Her Hair
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Julph Angdai Tabassum Chand Aina Gulab carries.