
6 verses · ~1 min
विकट बाढ़ की करुण कहानी नदियों का संन्यास लिखा है बूढ़े बरगद के वल्कल पर सदियों का इतिहास लिखा है
क्रूर नियति ने इसकी किस्मत से कैसा खिलवाड़ किया है मन के पृष्ठों पर शाकुंतल अधरों पर संत्रास लिखा है
छाया मदिर महकती रहती गोया तुलसी की चौपाई लेकिन स्वप्निल स्मृतियों में सीता का वनवास लिखा है
नागफनी जो उगा रहे हैं गमलों में गुलाब के बदले शाखों पर उस शापित पीढ़ी का खंडित विश्वास लिखा है
लू के गर्म झकोरों से जब पछुआ तन को झुलसा जाती इसने मेरे तनहाई के मरुथल में मधुमास लिखा है
अर्धतृप्ति उद्दाम वासना ये मानव जीवन का सच है धरती के इस खंडकाव्य पर विरहदग्ध उच्छ्वास लिखा है
इति

Paired Painting
Sita in Ashok Vatika
In this poignant composition, Raja Ravi Varma captures the profound solitude of Sita, the queen of Ayodhya, as she endures her forced isolation. She sits amidst the lush greenery of the forest, her posture radiating a mixture of immense grace and deep, contemplative sorrow. Her gaze is distant, turned away from the physical world toward the memory of her husband, Rama. Varma masters the depiction of divine patience here, grounding a mythological icon in a human, relatable atmosphere that speaks to the endurance of the soul through cycles of suffering and separation. The painting serves as a bridge between ancient scripture and the modern Indian psyche.
Open the viewer →


