№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Village Belle

Shanta

न महलों की बुलन्दी से , न लफ़्ज़ों के नगीने से

Na Mahaloin Ki Bulandi Se, Na Lafzon Ke Nagine Se

Adam Gondvi
1 min read 5 versesसाहित्यliteratureयथार्थ

5 verses · ~1 min

ग़ज़ल को ले चलो अब गाँव के दिलकश नज़ारों में मुसल्सल फ़न का दम घुटता है इन अदबी इदारों में

न इन में वो कशिश होगी , न बू होगी , न रआनाई खिलेंगे फूल बेशक लॉन की लम्बी कतारों में

अदीबो ! ठोस धरती की सतह पर लौट भी आओ मुलम्मे के सिवा क्या है फ़लक़ के चाँद-तारों में

रहे मुफ़लिस गुज़रते बे-यक़ीनी के तजरबे से बदल देंगे ये इन महलों की रंगीनी मज़ारों में

कहीं पर भुखमरी की धूप तीखी हो गई शायद जो है संगीन के साये की चर्चा इश्तहारों में.

इति

Adam Gondvi

The Poet

अदम गोंडवी

Adam Gondvi

Village Belle

Paired Painting

Village Belle

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Na Mahaloin Ki Bulandi Se, Na Lafzon Ke Nagine Se carries.