№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Krishna and Arjuna in Dwarka

Shanta

जिसके सम्मोहन में पागल धरती है आकाश भी है

JisKe Sammohan Mein Pagal Dharti Hai Akash Bhi Hai

Adam Gondvi
1 min read 5 versesदर्शनphilosophyप्रकृति

5 verses · ~1 min

  जिसके सम्मोहन में पागल धरती है आकाश भी है एक पहेली-सी दुनिया ये गल्प भी है इतिहास भी है

चिंतन के सोपान पे चढ़ कर चाँद-सितारे छू आये लेकिन मन की गहराई में माटी की बू-बास भी है

मानवमन के द्वन्द्व को आख़िर किस साँचे में ढालोगे ‘महारास’ की पृष्ट-भूमि में ओशो का सन्यास भी है

इन्द्र-धनुष के पुल से गुज़र कर इस बस्ती तक आए हैं जहाँ भूख की धूप सलोनी चंचल है बिन्दास भी है

कंकरीट के इस जंगल में फूल खिले पर गंध नहीं स्मृतियों की घाटी में यूँ कहने को मधुमास भी है.

इति

Adam Gondvi

The Poet

अदम गोंडवी

Adam Gondvi

Krishna and Arjuna in Dwarka

Paired Painting

Krishna and Arjuna in Dwarka

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what JisKe Sammohan Mein Pagal Dharti Hai Akash Bhi Hai carries.