№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Gypsies

Shanta

ग़ज़ल को ले चलो अब गाँव के दिलकश नज़ारों में

Ghazal Ko Le Chalo Ab Gaon Ke Dilkash Nazaron Mein

Adam Gondvi
1 min read 5 versesग़ज़लghazalसाहित्य

5 verses · ~1 min

न महलों की बुलंदी से न लफ़्ज़ों के नगीने से तमद्दुन में निखार आता है घीसू के पसीने से

कि अब मर्क़ज़ में रोटी है,मुहब्बत हाशिये पर है उतर आई ग़ज़ल इस दौर मेंकोठी के ज़ीने से

अदब का आइना उन तंग गलियों से गुज़रता है जहाँ बचपन सिसकता है लिपट कर माँ के सीने से

बहारे-बेकिराँ में ता-क़यामत का सफ़र ठहरा जिसे साहिल की हसरत हो उतर जाए सफ़ीने से

अदीबों की नई पीढ़ी से मेरी ये गुज़ारिश है सँजो कर रक्खें ‘धूमिल’ की विरासत को क़रीने से.

इति

Adam Gondvi

The Poet

अदम गोंडवी

Adam Gondvi

Gypsies

Paired Painting

Gypsies

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ghazal Ko Le Chalo Ab Gaon Ke Dilkash Nazaron Mein carries.