№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Gypsies

Karuna

घर में ठण्डे चूल्हे पर अगर खाली पतीली है

Ghar Mein Thande Chulhe Par Agar Khali Patili Hai

Adam Gondvi
1 min read 4 versesगरीबीpovertyभूख

4 verses · ~1 min

घर में ठंडे चूल्हे पर अगर खाली पतीली है। बताओ कैसे लिख दूँ धूप फाल्गुन की नशीली है।।

भटकती है हमारे गाँव में गूँगी भिखारन-सी। सुबह से फरवरी बीमार पत्नी से भी पीली है।।

बग़ावत के कमल खिलते हैं दिल की सूखी दरिया में। मैं जब भी देखता हूँ आँख बच्चों की पनीली है।।

सुलगते जिस्म की गर्मी का फिर एहसास वो कैसे। मोहब्बत की कहानी अब जली माचिस की तीली है।।

इति

Adam Gondvi

The Poet

अदम गोंडवी

Adam Gondvi

Gypsies

Paired Painting

Gypsies

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ghar Mein Thande Chulhe Par Agar Khali Patili Hai carries.