
चाँद है ज़ेरे-क़दम, सूरज खिलौना हो गया
Chand Hai Zere-Qadam, Suraj Khilauna Ho Gaya
Adam Gondvi
5 verses · ~10 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shanta
Chand Hai Zere Qadam, Suraj Khilona Ho Gaya
Adam Gondvi5 verses · ~1 min
चाँद है ज़ेरे क़दम. सूरज खिलौना हो गया हाँ, मगर इस दौर में क़िरदार बौना हो गया
शहर के दंगों में जब भी मुफलिसों के घर जले कोठियों की लॉन का मंज़र सलौना हो गया
ढो रहा है आदमी काँधे पे ख़ुद अपनी सलीब ज़िन्दगी का फ़लसफ़ा जब बोझ ढोना हो गया
यूँ तो आदम के बदन पर भी था पत्तों का लिबास रूह उरियाँ क्या हुई मौसम घिनौना हो गया
'अब किसी लैला को भी इक़रारे-महबूबी नहीं' इस अहद में प्यार का सिम्बल तिकोना हो गया.
इति

Paired Painting
Doll Series
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Chand Hai Zere Qadam, Suraj Khilona Ho Gaya carries.