
17 verses · ~3 min
वह देश, देश क्या है, जिसमें लेते हों जन्म शहीद नहीं। वह खाक जवानी है जिसमें मर मिटने की उम्मीद नहीं।
वह मां बेकार सपूती है, जिसने कायर सुत जाया है। वह पूत, पूत क्या है जिसने माता का दूध लजाया है।
सुख पाया तो इतरा जाना, दुःख पाया तो कुम्हला जाना। यह भी क्या कोई जीवन है: पैदा होना, फिर मर जाना !
पैदा हो तो फिर ऐसा हो, जैसे तांत्या बलवान हुआ। मरना हो तो फिर ऐसे मर, ज्यों भगतसिंह कुर्बान हुआ।
जीना हो तो वह ठान ठान, जो कुंवरसिंह ने ठानी थी। या जीवन पाकर अमर हुई जैसे झांसी की रानी थी।
यदि कुछ भी तुझ में जीवन है, तो बात याद कर राणा की। दिल्ली के शाह बहादुर की औ कानपूर के नाना की।
तू बात याद कर मेरठ की, मत भूल अवध की घातों को। कर सत्तावन के दिवस याद, मत भूल गदर की बातों को।
आज़ादी के परवानों ने जब खूं से होली खेली थी। माता के मुक्त कराने को सीने पर गोली झेली थी।
तोपों पर पीठ बंधाई थी, पेड़ों पर फांसी खाई थी। पर उन दीवानों के मुख पर रत्ती-भर शिकन न आई थी।
वे भी घर के उजियारे थे अपनी माता के बारे थे। बहनों के बंधु दुलारे थे, अपनी पत्नी के प्यारे थे।
पर आदर्शों की खातिर जो भर अपने जी में जोम गए। भारतमाता की मुक्ति हेतु, अपने शरीर को होम गए।
कर याद कि तू भी उनका ही वंशज है, भारतवासी है। यह जननी, जन्म-भूमि अब भी, कुछ बलिदानों की प्यासी है।
अंग्रेज गए जैसे-तैसे, लेकिन अंग्रेजी बाकी है। उनके बुत छाती पर बैठे, ज़हनियत अभी वह बाकी है।
कर याद कि जो भी शोषक है उसको ही तुझे मिटाना है। ले समझ कि जो अन्यायी है आसन से उसे हटाना है।
ऐसा करने में भले प्राण जाते हों तेरे, जाने दे। अपने अंगों की रक्त-माल मानवता पर चढ़ जाने दे।
तू जिन्दा हो और जन्म-भूमि बन्दी हो तो धिक्कार तुझे। भोजन जलते अंगार तुझे, पानी है विष की धार तुझे।
जीवन-यौवन की गंगा में तू भी कुछ पुण्य कमा ले रे! मिल जाए अगर सौभाग्य शहीदों में तू नाम लिखा ले रे!
इति
The Poet
गोपालप्रसाद व्यास
Gopal Prasad Vyas
1915 · 2005
Gopal Prasad Vyas possessed the rare and difficult gift of using humor to speak profound truths. Born in 1915 near Govardhan in Mathura, his formal education was cut short by his active participation in the Indian independence movement. This early exposure to political struggle shaped his worldview, giving him a deep understanding of human nature and societal contradictions. He became a giant of Hasya Ras, the tradition of humorous and satirical poetry, writing verses that made audiences laugh before forcing them to confront their own hypocrisies. Collections like To Mein Kya Karoon and Ras Rasamrit showcase his ability to dissect social norms with sharp wit and absolute clarity. He was the visionary founder of the Rastriya Kavi Sammelan, an annual gathering at the Red Fort that brought poetry directly to the masses. Honored with the Padma Shri in 1965, Vyas lived until 2005, leaving behind a legacy that proves laughter is one of the most effective instruments of social critique.

Paired Painting
Portrait of Rani Durgavati
Rani Durgavati stands as an immortal symbol of unflinching courage, self-respect, and righteous governance in Indian history. As the ruling queen of Gondwana, she administered her kingdom with immense wisdom and compassion, winning the deep devotion of her people. When faced with the formidable imperial might of the Mughal army under Asaf Khan, she chose to lead her forces from the front rather than submit to foreign domination. This evocative portrait captures her majestic spirit, balancing the delicate grace of her royal attire with the fierce, resolute gaze of a warrior who chose martyrdom over surrender.
Open the viewer →


