
चक्रान्त शिला – 17
Chakrant Shila – 17
Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'
3 verses · ~8 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

8 verses · ~2 min
अब आधा जल निश्चल, पीला,-- आधा जल चंचल औ’, नीला-- गीले तन पर मृदु संध्यातप सिमटा रेशम पट सा ढीला। ... ... ... ... ऐसे सोने के साँझ प्रात, ऐसे चाँदी के दिवस रात, ले जाती बहा कहाँ गंगा जीवन के युग क्षण,-- किसे ज्ञात!
विश्रुत हिम पर्वत से निर्गत, किरणोज्वल चल कल ऊर्मि निरत, यमुना, गोमती आदी से मिल होती यह सागर में परिणत।
यह भौगोलिक गंगा परिचित, जिसके तट पर बहु नगर प्रथित, इस जड़ गंगा से मिली हुई जन गंगा एक और जीवित!
वह विष्णुपदी, शिव मौलि स्रुता, वह भीष्म प्रसू औ’ जह्नु सुता, वह देव निम्नगा, स्वर्गंगा, वह सगर पुत्र तारिणी श्रुता।
वह गंगा, यह केवल छाया, वह लोक चेतना, यह माया, वह आत्म वाहिनी ज्योति सरी, यह भू पतिता, कंचुक काया।
वह गंगा जन मन से नि:सृत, जिसमें बहु बुदबुद युग नर्तित, वह आज तरंगित, संसृति के मृत सैकत को करने प्लावित।
दिशि दिशि का जन मत वाहित कर, वह बनी अकूल अतल सागर, भर देगी दिशि पल पुलिनों में वह नव नव जीवन की मृद् उर्वर! ... ... ... ... ... अब नभ पर रेखा शशि शोभित, गंगा का जल श्यामल, कम्पित, लहरों पर चाँदी की किरणें करतीं प्रकाशमय कुछ अंकित!
रचनाकाल: फ़रवरी’ ४०
इति

Paired Painting
Shantanu Meets Goddess Ganga
This evocative illustration captures a moment of sublime wonder from the epic Mahabharata. King Shantanu, wandering near the banks of the sacred river, encounters the celestial Ganga who has manifested in human form. Warwick Goble treats the scene with a dreamlike reverence, focusing on the ethereal glow surrounding the Goddess, which contrasts beautifully with the dense, shadowed foliage of the riverbank. It is a work of delicate fantasy that honors the mythic weight of the encounter, where the mortal king stands humbled before the divine presence of the river mother.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ganga carries.