№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Urvashi

Shringara

द्वाभा के एकाकी प्रेमी

Dwabha Ke Ekaki Premi

Sumitranandan Pant
1 min read 2 versesप्रेमीloverएकाकी

2 verses · ~1 min

द्वाभा के एकाकी प्रेमी, नीरव दिगन्त के शब्द मौन, रवि के जाते, स्थल पर आते कहते तुम तम से चमक--कौन? सन्ध्या के सोने के नभ पर तुम उज्ज्वल हीरक सदृश जड़े, उदयाचल पर दीखते प्रात अंगूठे के बल हुए खड़े! अब सूनी दिशि औ’ श्रान्त वायु, कुम्हलाई पंकज-कली सृष्टि; तुम डाल विश्व पर करुण-प्रभा अविराम कर रहे प्रेम-वृष्टि! ओ छोटे शशि, चाँदी के उडु! जब जब फैले तम का विनाश, तुम दिव्य-दूत से उतर शीघ्र बरसाओ निज स्वर्गिक प्रकाश!

रचनाकाल: मई’१९३५

इति

Sumitranandan Pant

The Poet

सुमित्रानंदन पंत

Sumitranandan Pant

Urvashi

Paired Painting

Urvashi

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Dwabha Ke Ekaki Premi carries.