№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Battle Scene

Veera

विजयी मयूर

Vijayi Mayur

Subhadra Kumari Chauhan
1 min read 5 versesमयूरpeacockविजयी

5 verses · ~1 min

तू गरजा, गरज भयंकर थी, कुछ नहीं सुनाई देता था। घनघोर घटाएं काली थीं, पथ नहीं दिखाई देता था॥

तूने पुकार की जोरों की, वह चमका, गुस्से में आया। तेरी आहों के बदले में, उसने पत्थर-दल बरसाया॥

तेरा पुकारना नहीं रुका, तू डरा न उसकी मारों से। आखिर को पत्थर पिघल गए, आहों से और पुकारों से॥

तू धन्य हुआ, हम सुखी हुए, सुंदर नीला आकाश मिला। चंद्रमा चाँदनी सहित मिला, सूरज भी मिला, प्रकाश मिला॥

विजयी मयूर जब कूक उठे, घन स्वयं आत्मदानी होंगे। उपहार बनेंगे वे प्रहार, पत्थर पानी-पानी होंगे॥

इति

Subhadra Kumari Chauhan

The Poet

सुभद्राकुमारी चौहान

Subhadra Kumari Chauhan

Battle Scene

Paired Painting

Battle Scene

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Vijayi Mayur carries.