№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Krishna Enters Dvaraka

Veera

स्वदेश के प्रति

Swadesh Ke Prati

Subhadra Kumari Chauhan
1 min read 4 versesस्वदेशhomelandस्वतंत्र

4 verses · ~1 min

आ, स्वतंत्र प्यारे स्वदेश आ, स्वागत करती हूँ तेरा। तुझे देखकर आज हो रहा, दूना प्रमुदित मन मेरा॥

आ, उस बालक के समान जो है गुरुता का अधिकारी। आ, उस युवक-वीर सा जिसको विपदाएं ही हैं प्यारी॥

आ, उस सेवक के समान तू विनय-शील अनुगामी सा। अथवा आ तू युद्ध-क्षेत्र में कीर्ति-ध्वजा का स्वामी सा॥

आशा की सूखी लतिकाएं तुझको पा, फिर लहराईं। अत्याचारी की कृतियों को निर्भयता से दरसाईं॥

इति

Subhadra Kumari Chauhan

The Poet

सुभद्राकुमारी चौहान

Subhadra Kumari Chauhan

Krishna Enters Dvaraka

Paired Painting

Krishna Enters Dvaraka

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Swadesh Ke Prati carries.