№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Shantanu and Ganga

Karuna

पूछो

Pucho

Subhadra Kumari Chauhan
1 min read 4 versesविरहseparationनिष्ठुरता

4 verses · ~1 min

विफल प्रयत्न हुए सारे, मैं हारी, निष्ठुरता जीती। अरे न पूछो, कह न सकूँगी, तुमसे मैं अपनी बीती॥

नहीं मानते हो तो जा उन मुकुलित कलियों से पूछो। अथवा विरह विकल घायल सी भ्रमरावलियों से पूछो॥

जो माली के निठुर करों से असमय में दी गईं मरोड़। जिनका जर्जर हृदय विकल है, प्रेमी मधुप-वृंद को छोड़॥

सिंधु-प्रेयसी सरिता से तुम जाके पूछो मेरा हाल। जिसे मिलन-पथ पर रोका हो, कहीं किसी ने बाधा डाल॥

इति

Subhadra Kumari Chauhan

The Poet

सुभद्राकुमारी चौहान

Subhadra Kumari Chauhan

Shantanu and Ganga

Paired Painting

Shantanu and Ganga

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Pucho carries.