№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Mandodari

Karuna

प्रभु तुम मेरे मन की जानो

Prabhu Tum Mere Man Ki Jaano

Subhadra Kumari Chauhan
3 min read 9 versesअछूतuntouchableमंदिर

9 verses · ~3 min

मैं अछूत हूँ, मंदिर में आने का मुझको अधिकार नहीं है। किंतु देवता यह न समझना, तुम पर मेरा प्यार नहीं है॥ प्यार असीम, अमिट है, फिर भी पास तुम्हारे आ न सकूँगी। यह अपनी छोटी सी पूजा, चरणों तक पहुँचा न सकूँगी॥

इसीलिए इस अंधकार में, मैं छिपती-छिपती आई हूँ। तेरे चरणों में खो जाऊँ, इतना व्याकुल मन लाई हूँ॥ तुम देखो पहिचान सको तो तुम मेरे मन को पहिचानो। जग न भले ही समझे, मेरे प्रभु! मेरे मन की जानो॥

मेरा भी मन होता है, मैं पूजूँ तुमको, फूल चढ़ाऊँ। और चरण-रज लेने को मैं चरणों के नीचे बिछ जाऊँ॥ मुझको भी अधिकार मिले वह, जो सबको अधिकार मिला है। मुझको प्यार मिले, जो सबको देव! तुम्हारा प्यार मिला है॥

तुम सबके भगवान, कहो मंदिर में भेद-भाव कैसा? हे मेरे पाषाण! पसीजो, बोलो क्यों होता ऐसा? मैं गरीबिनी, किसी तरह से पूजा का सामान जुटाती। बड़ी साध से तुझे पूजने, मंदिर के द्वारे तक आती॥

कह देता है किंतु पुजारी, यह तेरा भगवान नहीं है। दूर कहीं मंदिर अछूत का और दूर भगवान कहीं है॥ मैं सुनती हूँ, जल उठती हूँ, मन में यह विद्रोही ज्वाला। यह कठोरता, ईश्वर को भी जिसने टूक-टूक कर डाला॥

यह निर्मम समाज का बंधन, और अधिक अब सह न सकूँगी। यह झूठा विश्वास, प्रतिष्ठा झूठी, इसमें रह न सकूँगी॥ ईश्वर भी दो हैं, यह मानूँ, मन मेरा तैयार नहीं है। किंतु देवता यह न समझना, तुम पर मेरा प्यार नहीं है॥

मेरा भी मन है जिसमें अनुराग भरा है, प्यार भरा है। जग में कहीं बरस जाने को स्नेह और सत्कार भरा है॥ वही स्नेह, सत्कार, प्यार मैं आज तुम्हें देने आई हूँ। और इतना तुमसे आश्वासन, मेरे प्रभु! लेने आई हूँ॥

तुम कह दो, तुमको उनकी इन बातों पर विश्वास नहीं है। छुत-अछूत, धनी-निर्धन का भेद तुम्हारे पास नहीं है॥

नोट: यह कवयित्री की अंतिम रचना है।

इति

Subhadra Kumari Chauhan

The Poet

सुभद्राकुमारी चौहान

Subhadra Kumari Chauhan

1904 · 1948

There is a moment in every liberation movement when the struggle finds the poem that becomes its most essential utterance, not because the poem is merely rhetorical, but because it crystallizes an emotion so precisely that an entire people recognize themselves inside it. Subhadra Kumari Chauhan provided such a moment with Jhansi Ki Rani, her electric account of the warrior queen of Jhansi. This poem was so concentrated in its energy and so clear in its moral architecture that generations of Indian schoolchildren have carried it inside them as something closer to memory than memorization. But to reduce Chauhan to a single poem would be a severe literary injustice. She was an active participant in the independence movement who walked the path of satyagraha herself, becoming one of the first women to be imprisoned for civil disobedience. She was a poet of domestic tenderness, exploring childhood and the complex inner life of Indian women that formal literature had largely chosen to ignore. Born in 1904, she died in a road accident in 1948 too soon and too abruptly. Her voice remained fully alive and deeply necessary. She gave the warrior women of Indian mythology a voice, and in doing so, she became one herself.

Mandodari

Paired Painting

Mandodari

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Prabhu Tum Mere Man Ki Jaano carries.