№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Portrait of Chhatrapati Shivaji Maharaj on Horseback

Veera

बिदाई

Bidai

Subhadra Kumari Chauhan
1 min read 5 versesबिदाईfarewellस्वराज्य

5 verses · ~1 min

कृष्ण-मंदिर में प्यारे बंधु पधारो निर्भयता के साथ। तुम्हारे मस्तक पर हो सदा कृष्ण का वह शुभचिंतक हाथ॥

तुम्हारी दृढ़ता से जग पड़े देश का सोया हुआ समाज। तुम्हारी भव्य मूर्ति से मिले शक्ति वह विकट त्याग की आज॥

तुम्हारे दुख की घड़ियाँ बनें दिलाने वाली हमें स्वराज्य। हमारे हृदय बनें बलवान तुम्हारी त्याग मूर्ति में आज॥

तुम्हारे देश-बंधु यदि कभी डरें, कायर हो पीछे हटें, बंधु! दो बहनों को वरदान युद्ध में वे निर्भय मर मिटें॥

हजारों हृदय बिदा दे रहे, उन्हें संदेशा दो बस एक। कटें तीसों करोड़ ये शीश, न तजना तुम स्वराज्य की टेक॥

इति

Subhadra Kumari Chauhan

The Poet

सुभद्राकुमारी चौहान

Subhadra Kumari Chauhan

Portrait of Chhatrapati Shivaji Maharaj on Horseback

Paired Painting

Portrait of Chhatrapati Shivaji Maharaj on Horseback

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Bidai carries.