
झूला झूलै री
Jhula Jhulai Ri
Makhanlal Chaturvedi
1 verse · ~17 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shringara
Balika Ka Parichay
Subhadra Kumari Chauhan8 verses · ~2 min
यह मेरी गोदी की शोभा, सुख सोहाग की है लाली. शाही शान भिखारन की है, मनोकामना मतवाली .
दीप-शिखा है अँधेरे की, घनी घटा की उजियाली . उषा है यह काल-भृंग की, है पतझर की हरियाली .
सुधाधार यह नीरस दिल की, मस्ती मगन तपस्वी की. जीवित ज्योति नष्ट नयनों की, सच्ची लगन मनस्वी की.
बीते हुए बालपन की यह, क्रीड़ापूर्ण वाटिका है . वही मचलना, वही किलकना,हँसती हुई नाटिका है .
मेरा मंदिर,मेरी मसजिद, काबा काशी यह मेरी . पूजा पाठ,ध्यान,जप,तप,है घट-घट वासी यह मेरी.
कृष्णचन्द्र की क्रीड़ाओं को अपने आंगन में देखो . कौशल्या के मातृ-मोद को, अपने ही मन में देखो.
प्रभु ईसा की क्षमाशीलता, नबी मुहम्मद का विश्वास. जीव-दया जिनवर गौतम की,आओ देखो इसके पास .
परिचय पूछ रहे हो मुझसे, कैसे परिचय दूँ इसका . वही जान सकता है इसको, माता का दिल है जिसका .
इति

Paired Painting
Madonna and Child
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Balika Ka Parichay carries.