№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Mountain Landscape

Shanta

सह जाओ आघात प्राण, नीरव सह जाओ

Saha Jao Aghat Pran, Nirav Saha Jao

Trilochan
1 min read 2 versesआघातप्राणआकाश

2 verses · ~1 min

सह जाओ आघात प्राण, नीरव सह जाओ इसी तरह पाषाण अद्रि से गिरा करेंगे कोमल-कोमल जीव सर्वदा घिरा करेंगे कुचल जाएंगे और जाएंगे। मत रह जाओ आश्रय सुख में लीन। उठो। उठ कर कह जाओ प्राणों के संदेश, नहीं तो फिरा करेंगे अन्य प्राण उद्विग्न, विपज्जल तिरा करेंगे एकाकी। असहाय अश्रु में मत बह जाओ।

यह अनंत आकाश तुम्हे यदि कण जानेगा तो अपना आसन्य तुम्हे कितने दिन देगा यह वसुधा भी खिन्न दिखेगी, क्षण जानेगा कोई नि:स्वक प्राण, तेज के कण गिन देगा गणकों का संदोह, देह व्रण जानेगा और शून्य प्रासाद बनाएगा चिन देगा

इति

Trilochan

The Poet

त्रिलोचन

Trilochan

Mountain Landscape

Paired Painting

Mountain Landscape

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Saha Jao Aghat Pran, Nirav Saha Jao carries.