_damayanti-and-the-swan.jpg&w=900&q=72&output=webp&we=&maxage=1y&fit=cover)
पयोद और धरणी
Payod Aur Dharni
Trilochan
1 verse · ~4 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

4 verses · ~1 min
शरद का यह नीला आकाश हुआ सब का अपना आकाश
ढ़ली दुपहर, हो गया अनूप धूप का सोने का सा रूप पेड़ की डालों पर कुछ देर हवा करती है दोल विलास
भरी है पारिजात की डाल नई कलियों से मालामाल कर रही बेला को संकेत जगत में जीवन हास हुलास
चोंच से चोंच ग्रीव से ग्रीव मिला कर, हो कर सुखी अतीव छोड़कर छाया युगल कपोत उड़ चले लिये हुए विश्वास
इति

Paired Painting
Dhola and Maru on a Camel
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Sab Ka Apna Akash carries.