№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Brahmin Women Collecting Water

Karuna

हाथों के दिन

Hathon Ke Din

Trilochan
1 min read 2 versesहाथश्रमदुख

2 verses · ~1 min

हाथों के दिन आयेंगे, कब आयेंगे, यह तो कोई नहीं बताता, करने वाले जहाँ कहीं भी देखा अब तक डरने वाले मिलते हैं। सुख की रोटी कब खायेंगे, सुख से कब सोयेंगे, उस को कब पायेंगे, जिसको पाने की इच्छा है, हरने वाले, हर हर कर अपना-अपना घर भरने वाले, कहाँ नहीं हैं। हाथ कहाँ से क्या लायेंगे।

हाथ कहाँ हैं,वंचक हाथों के चक्के में बंधक हैं,बँधुए कहलाते हैं, धरती है निर्मम,पेट पले कैसे इस उस मुखड़े की सुननी पड़ जाती है, धौंसौं के धक्के में कौन जिए।जिन साँसों में आया करती है भाषा,किस को चिन्ता है उसके दुखड़ों की।

इति

Trilochan

The Poet

त्रिलोचन

Trilochan

Brahmin Women Collecting Water

Paired Painting

Brahmin Women Collecting Water

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Hathon Ke Din carries.