№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Untitled

Shanta

धूप का टुकड़ा

Dhoop Ka Tukda

Sumitranandan Pant
1 min read 1 versesधूपsunlightप्रकृति

1 verses · ~1 min

एक धूप का हँसमुख टुकड़ा तरु के हरे झरोखे से झर अलसाया है धरा धूल पर चिड़िया के सफ़ेद बच्चे सा! उसे प्यार है भू-रज से लेटा है चुपके! वह उड़ कर किरणों के रोमिल पंख खोल तरु पर चढ़ ओझल हो सकता फिर अमित नील में! लोग समझते मैं उसको व्यक्तित्व दे रहा कला स्पर्श से! मुझको लगता वही कला को देता निज व्यक्तित्व स्वयं व्यक्तिवान् ज्योतिर्मय जो! भूरज में लिपटा श्री शुभ्र धूप का टुकड़ा वह रे स्वयंप्रकाश अखंड प्रकाशवान!

इति

Sumitranandan Pant

The Poet

सुमित्रानंदन पंत

Sumitranandan Pant

Untitled

Paired Painting

Untitled

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Dhoop Ka Tukda carries.