
तिहारो दरस मोहे भावे श्री यमुना जी
Tiharo Daras Mohe Bhave Shri Yamuna Ji
Surdas
1 verse · ~7 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shanta
Yeh Kadamb Ka Ped
Subhadra Kumari Chauhan9 verses · ~2 min
यह कदंब का पेड़ अगर माँ होता यमुना तीरे। मैं भी उस पर बैठ कन्हैया बनता धीरे-धीरे।।
ले देतीं यदि मुझे बांसुरी तुम दो पैसे वाली। किसी तरह नीची हो जाती यह कदंब की डाली।।
तुम्हें नहीं कुछ कहता पर मैं चुपके-चुपके आता। उस नीची डाली से अम्मा ऊँचे पर चढ़ जाता।।
वहीं बैठ फिर बड़े मजे से मैं बांसुरी बजाता। अम्मा-अम्मा कह वंशी के स्वर में तुम्हे बुलाता।।
बहुत बुलाने पर भी माँ जब नहीं उतर कर आता। माँ, तब माँ का हृदय तुम्हारा बहुत विकल हो जाता।।
तुम आँचल फैला कर अम्मां वहीं पेड़ के नीचे। ईश्वर से कुछ विनती करतीं बैठी आँखें मीचे।।
तुम्हें ध्यान में लगी देख मैं धीरे-धीरे आता। और तुम्हारे फैले आँचल के नीचे छिप जाता।।
तुम घबरा कर आँख खोलतीं, पर माँ खुश हो जाती। जब अपने मुन्ना राजा को गोदी में ही पातीं।।
इसी तरह कुछ खेला करते हम-तुम धीरे-धीरे। यह कदंब का पेड़ अगर माँ होता यमुना तीरे।।
इति

Paired Painting
Vasudev Crossing the Yamuna with Baby Krishna
This sacred image depicts a pivotal moment in the Bhagavata Purana, where the father Vasudev carries the divine infant Krishna across the storm tossed Yamuna river to safety. Shielded by the multi headed serpent Shesha, the child radiates a luminous glow that pierces the dark of the night. This work embodies the deep devotion of the era, where lithographic prints brought the tales of the divine into the living spaces of countless families, fostering a personal connection with the deity through art that serves as a conduit for grace and protection.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Yeh Kadamb Ka Ped carries.