
भ्रम
Bhram
Subhadra Kumari Chauhan
3 verses · ~10 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shanta
Phool Ke Prati
Subhadra Kumari Chauhan3 verses · ~1 min
डाल पर के मुरझाए फूल! हृदय में मत कर वृथा गुमान। नहीं है सुमन कुंज में अभी इसी से है तेरा सम्मान॥
मधुप जो करते अनुनय विनय बने तेरे चरणों के दास। नई कलियों को खिलती देख नहीं आवेंगे तेरे पास॥
सहेगा कैसे वह अपमान? उठेगी वृथा हृदय में शूल। भुलावा है, मत करना गर्व डाल पर के मुरझाए फूल॥
इति

Paired Painting
Damayanti in the Forest
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Phool Ke Prati carries.