№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Lord Krishna Blowing the Conch Shell

Shanta

मेरा जीवन

Mera Jeevan

Subhadra Kumari Chauhan
1 min read 6 versesजीवनlifeहँसना

6 verses · ~1 min

मैंने हँसना सीखा है मैं नहीं जानती रोना; बरसा करता पल-पल पर मेरे जीवन में सोना।

मैं अब तक जान न पाई कैसी होती है पीडा; हँस-हँस जीवन में कैसे करती है चिंता क्रिडा।

जग है असार सुनती हूँ, मुझको सुख-सार दिखाता; मेरी आँखों के आगे सुख का सागर लहराता।

उत्साह, उमंग निरंतर रहते मेरे जीवन में, उल्लास विजय का हँसता मेरे मतवाले मन में।

आशा आलोकित करती मेरे जीवन को प्रतिक्षण हैं स्वर्ण-सूत्र से वलयित मेरी असफलता के घन।

सुख-भरे सुनले बादल रहते हैं मुझको घेरे; विश्वास, प्रेम, साहस हैं जीवन के साथी मेरे।

इति

Subhadra Kumari Chauhan

The Poet

सुभद्राकुमारी चौहान

Subhadra Kumari Chauhan

Lord Krishna Blowing the Conch Shell

Paired Painting

Lord Krishna Blowing the Conch Shell

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Mera Jeevan carries.