
अयाचित
Ayachit
Anamika
4 verses · ~11 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

6 verses · ~1 min
देखो कोयल काली है पर मीठी है इसकी बोली इसने ही तो कूक कूक कर आमों में मिश्री घोली
कोयल कोयल सच बतलाना क्या संदेसा लायी हो बहुत दिनों के बाद आज फिर इस डाली पर आई हो
क्या गाती हो किसे बुलाती बतला दो कोयल रानी प्यासी धरती देख मांगती हो क्या मेघों से पानी?
कोयल यह मिठास क्या तुमने अपनी माँ से पायी है? माँ ने ही क्या तुमको मीठी बोली यह सिखलायी है?
डाल डाल पर उड़ना गाना जिसने तुम्हें सिखाया है सबसे मीठे मीठे बोलो यह भी तुम्हें बताया है
बहुत भली हो तुमने माँ की बात सदा ही है मानी इसीलिये तो तुम कहलाती हो सब चिड़ियों की रानी
इति

Paired Painting
Madonna and Child
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Koyal carries.