№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Vilaval Ragini from a Ragamala Set

Shringara

कलह-कारण

Kalah-Karan

Subhadra Kumari Chauhan
1 min read 3 versesआराधनाworshipलाज

3 verses · ~1 min

कड़ी आराधना करके बुलाया था उन्हें मैंने। पदों को पूजने के ही लिए थी साधना मेरी॥ तपस्या नेम व्रत करके रिझाया था उन्हें मैंने। पधारे देव, पूरी हो गई आराधना मेरी॥

उन्हें सहसा निहारा सामने, संकोच हो आया। मुँदीं आँखें सहज ही लाज से नीचे झुकी थी मैं॥ कहूँ क्या प्राणधन से यह हृदय में सोच हो आया। वही कुछ बोल दें पहले, प्रतीक्षा में रुकी थी मैं॥

अचानक ध्यान पूजा का हुआ, झट आँख जो खोली। नहीं देखा उन्हें, बस सामने सूनी कुटी दीखी॥ हृदयधन चल दिए, मैं लाज से उनसे नहीं बोली। गया सर्वस्व, अपने आपको दूनी लुटी दीखी॥

इति

Subhadra Kumari Chauhan

The Poet

सुभद्राकुमारी चौहान

Subhadra Kumari Chauhan

Vilaval Ragini from a Ragamala Set

Paired Painting

Vilaval Ragini from a Ragamala Set

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kalah-Karan carries.