
प्रियतम से
Priyatam Se
Subhadra Kumari Chauhan
3 verses · ~7 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

3 verses · ~1 min
लगे आने, हृदय धन से कहा मैंने कि मत आओ। कहीं हो प्रेम में पागल न पथ में ही मचल जाओ॥
कठिन है मार्ग, मुझको मंजिलें वे पार करनीं हैं। उमंगों की तरंगें बढ़ पड़ें शायद फिसल जाओ॥
तुम्हें कुछ चोट आ जाए कहीं लाचार लौटूँ मैं। हठीले प्यार से व्रत-भंग की घड़ियाँ निकट लाओ॥
इति

Paired Painting
Lady in Moonlight Meeting Snakes in a Forest
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Chinta carries.