№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Vishnu Puja

Shanta

भ्रम

Bhram

Subhadra Kumari Chauhan
1 min read 3 versesभ्रमillusionदेवता

3 verses · ~1 min

देवता थे वे, हुए दर्शन, अलौकिक रूप था। देवता थे, मधुर सम्मोहन स्वरूप अनूप था॥ देवता थे, देखते ही बन गई थी भक्त मैं। हो गई उस रूपलीला पर अटल आसक्त मैं॥

देर क्या थी? यह मनोमंदिर यहाँ तैयार था। वे पधारे, यह अखिल जीवन बना त्यौहार था॥ झाँकियों की धूम थी, जगमग हुआ संसार था। सो गई सुख नींद में, आनंद अपरंपार था॥

किंतु उठ कर देखती हूँ, अंत है जो पूर्ति थी। मैं जिसे समझे हुए थी देवता, वह मूर्ति थी॥

इति

Subhadra Kumari Chauhan

The Poet

सुभद्राकुमारी चौहान

Subhadra Kumari Chauhan

Vishnu Puja

Paired Painting

Vishnu Puja

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Bhram carries.