№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Saint Kabir Weaving at His Hut

Shanta

हाज़ी अली

Haji Ali

Shriprakash Shukla
2 min read 9 versesहाजी अलीHaji Aliमज़ार

9 verses · ~2 min

खुले आसमान में टंगे हुये लोगों के बीच काशी की स्मृति पर ओठंघा हुआ मैं अचानक जब जगा तब पाया कि एक मज़ार के सामने खड़ा हूँ यह हाज़ी अली की मज़ार है समुद्र के बीचो-बीच समुद्र के किनारों को बचाती हुई

मुझे जानने की प्रबल इच्छा हुई कौन थे हाज़ी अली क्यों उन्हें कोई और जगह नसीब नहीं हई उन्हें क्यों लगा कि उन्हें समुद्र के बीचो-बीच होना चाहिये समुद्र के थपेड़ों को सहते हुए

कुछ ने कहा हाज़ी अली सूफी संत थे जो पंद्रहवीं शताब्दी में पैदा हुये थे जिन्होंने अंग्रेज़ों के आगमन से बहुत पहले समुद्र का चुनाव किया था मुठ्ठी भर नमक बनकर सभ्यता में उड़ने के लिए

कुछ का कहना था हाज़ी अली ईश्वर के दूत थे जिन्हें जब कहीं जगह नहीं मिली तब उन्हें समुद्र ने जगह दी थी

कुछ इस बात पर अड़े थे कि वे आधे हिन्दू थे आधे मुसलमान आधे मनुष्य थे आधे इनसान आधे शमशान थे आधे कब्रिस्तान

बात जो भी हो हाज़ी अली थे मुम्बई शहर के ठीक नीचे काशी में अपने कबीर की तरह

जब कभी मुम्बई जाना तो हाज़ी अली की मज़ार पर जरूर जाना

यह थके हारे मनुष्य के लिए हमारी सभ्यता में सबसे बड़ा आश्वासन है लगभग समुद्र की तरह ।

रचनाकाल: अक्टूबर 2007

इति

Shriprakash Shukla

The Poet

श्रीप्रकाश शुक्ल

Shriprakash Shukla

Saint Kabir Weaving at His Hut

Paired Painting

Saint Kabir Weaving at His Hut

This breathtaking composition invites us into the quiet, sacred world of Kabir, the legendary fifteenth century mystic poet and weaver whose verses continue to pierce the illusions of the material world. Seated beneath the sheltering branches of a leafy tree, the venerable saint calmly plies his loom, transforming simple threads into fabric with meditative grace. Around him, devoted disciples gather, one gently strumming a stringed instrument that seems to fill the cool, overcast air with silent devotion. The humble thatched hut and the soft, verdant landscape reflect a life lived in profound harmony with the divine, reminding every viewer that spiritual truth is found not in grand palaces, but in the honest labor of daily existence.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Haji Ali carries.