
अंधेरे में काशी
Andhere Mein Kashi
Shriprakash Shukla
14 verses · ~29 lines · 2 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

5 verses · ~1 min
उतरो, उतरो, ऐ बादल! जैसे उतरता है माँ के सीने में दूध बच्चे के ठुनकने के साथ
हवाओं में सुगंध बिखेरो पत्तों को हरियाली दो धरती को भारीपन कविता को गीत दो
ऐ आषाढ़ के बादल! बीज को वृक्ष दो वृक्षों को फूल दो फूल को फल दो
बहुत उमस है मेढ़क को स्वर दो पखियारी को उडा़न दो जुगनू को अंधेरा!
जल्दी करो, मेरे यार! भूने जाते चने की तरह फट रहे किसानों को अपनी चमक से थोड़ी गमक दो और थोड़ा नमक भी ।
इति

Paired Painting
Bhairavi as Shamashan Kali in the Devotee's Vision
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ae Baadal! carries.