№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Varaha

Shanta

मिट्टी की महिमा

Mitti Ki Mahima

Shivamangal Singh 'Suman'
3 min read 9 versesमिट्टीclayधरती

9 verses · ~3 min

निर्मम कुम्हार की थापी से कितने रूपों में कुटी-पिटी, हर बार बिखेरी गई, किंतु मिट्टी फिर भी तो नहीं मिटी!

आशा में निश्छल पल जाए, छलना में पड़ कर छल जाए सूरज दमके तो तप जाए, रजनी ठुमकी तो ढल जाए, यों तो बच्चों की गुडिया सी, भोली मिट्टी की हस्ती क्या आँधी आये तो उड़ जाए, पानी बरसे तो गल जाए!

फसलें उगतीं, फसलें कटती लेकिन धरती चिर उर्वर है सौ बार बने सौ बर मिटे लेकिन धरती अविनश्वर है। मिट्टी गल जाती पर उसका विश्वास अमर हो जाता है।

विरचे शिव, विष्णु विरंचि विपुल अगणित ब्रम्हाण्ड हिलाए हैं। पलने में प्रलय झुलाया है गोदी में कल्प खिलाए हैं!

रो दे तो पतझर आ जाए, हँस दे तो मधुरितु छा जाए झूमे तो नंदन झूम उठे, थिरके तो तांड़व शरमाए यों मदिरालय के प्याले सी मिट्टी की मोहक मस्ती क्या अधरों को छू कर सकुचाए, ठोकर लग जाये छहराए!

उनचास मेघ, उनचास पवन, अंबर अवनि कर देते सम वर्षा थमती, आँधी रुकती, मिट्टी हँसती रहती हरदम, कोयल उड़ जाती पर उसका निश्वास अमर हो जाता है मिट्टी गल जाती पर उसका विश्वास अमर हो जाता है!

मिट्टी की महिमा मिटने में मिट मिट हर बार सँवरती है मिट्टी मिट्टी पर मिटती है मिट्टी मिट्टी को रचती है

मिट्टी में स्वर है, संयम है, होनी अनहोनी कह जाए हँसकर हालाहल पी जाए, छाती पर सब कुछ सह जाए, यों तो ताशों के महलों सी मिट्टी की वैभव बस्ती क्या भूकम्प उठे तो ढह जाए, बूड़ा आ जाए, बह जाए!

लेकिन मानव का फूल खिला, अब से आ कर वाणी का वर विधि का विधान लुट गया स्वर्ग अपवर्ग हो गए निछावर, कवि मिट जाता लेकिन उसका उच्छ्वास अमर हो जाता है मिट्टी गल जाती पर उसका विश्वास अमर हो जाता है।

इति

Shivamangal Singh 'Suman'

The Poet

शिवमंगल सिंह ‘सुमन’

Shivamangal Singh 'Suman'

1915 · 2002

There is a particular form of literary courage that has nothing to do with defiance or rebellion the courage of choosing to remain human when circumstances press hard toward despair. Shivamangal Singh Suman possessed this courage in extraordinary measure. He wrote across the full breadth of the progressive literary movement in Hindi, and his work bears the mark of a mind that refused to choose between aesthetic beauty and social conscience, insisting with deep patience that both are necessary if poetry is to perform its highest function. His verses walk the razor's edge between lyric grace and the weight of lived suffering never collapsing into sentimentality, never hardening into polemic. Born in Unnao in 1915, Suman rose to lead Vikram University as its Vice Chancellor, becoming one of the rare figures who moved between the world of intellectual administration and the world of pure creative fire without losing his substance in either. He received the Padma Bhushan and Sahitya Akademi recognition, but his true monument is the quality of sustenance his verses have provided across generations of readers who found in him a poet who understood that the will to go on is, in itself, a form of sacred defiance.

Varaha

Paired Painting

Varaha

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Mitti Ki Mahima carries.