Canvas
Echo of Love

ShantaIntermediate

बात की बात

Baat Ki Baat

Shivamangal Singh 'Suman'
2 min read 10 versesMemoryLife

10 verses · ~2 min

इस जीवन में बैठे ठाले ऐसे भी क्षण आ जाते हैं जब हम अपने से ही अपनी बीती कहने लग जाते हैं।

तन खोया-खोया-सा लगता मन उर्वर-सा हो जाता है कुछ खोया-सा मिल जाता है कुछ मिला हुआ खो जाता है।

लगता; सुख-दुख की स्‍मृतियों के कुछ बिखरे तार बुना डालूँ यों ही सूने में अंतर के कुछ भाव-अभाव सुना डालूँ

कवि की अपनी सीमाऍं है कहता जितना कह पाता है कितना भी कह डाले, लेकिन-अनकहा अधिक रह जाता है

यों ही चलते-फिरते मन में बेचैनी सी क्‍यों उठती है? बसती बस्‍ती के बीच सदा सपनों की दुनिया लुटती है

जो भी आया था जीवन में यदि चला गया तो रोना क्‍या? ढलती दुनिया के दानों में सुधियों के तार पिरोना क्‍या?

जीवन में काम हजारों हैं मन रम जाए तो क्‍या कहना! दौड़-धूप के बीच एक-क्षण, थम जाए तो क्‍या कहना!

कुछ खाली खाली होगा ही जिसमें निश्‍वास समाया था उससे ही सारा झगड़ा है जिसने विश्‍वास चुराया था

फिर भी सूनापन साथ रहा तो गति दूनी करनी होगी साँचे के तीव्र-विवर्त्‍तन से मन की पूनी भरनी होगी

जो भी अभाव भरना होगा चलते-चलते भर जाएगा पथ में गुनने बैठूँगा तो जीना दूभर हो जाएगा।

इति

Shivamangal Singh 'Suman'

The Poet

शिवमंगल सिंह ‘सुमन’

Shivamangal Singh 'Suman'

Echo of Love

Paired Painting

Echo of Love

In this evocative masterpiece, Hemendranath Mazumdar captures a moment of profound interiority, where the human spirit seems to commune with the silence of nature. The artist, celebrated for his exceptional ability to render the female form with both grace and atmospheric depth, portrays a woman whose posture suggests a gentle hesitation or a lingering memory. Her presence is suffused with a soft, romantic melancholy that defines the signature style of Mazumdar, who navigated the intersection of traditional Indian aesthetics and Western academic techniques. She stands as a bridge between the tangible world and the realm of emotion, her gaze inviting the viewer to contemplate the unspoken echoes of the heart. To behold this painting is to witness the quiet elegance of a bygone era, rendered with a brush that revered the tenderness of the human experience.

Open the viewer →