№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Jatayu Vadham

Karuna

स्वातंत्र्योत्तर भारत

Swatantrayottar Bharat

Shalabh Shriram Singh
1 min read 4 versesआजादीindependenceनिराशा

4 verses · ~1 min

बादल तो आ गए पानी बरसा गए लेकिन यह क्या हुआ? धानों के-- खिले हुए मुखड़े मुरझा गए!

हवा चली--शाखों से अनगिन पत्ते बिछुड़े! बैठे बगुले उड़े। लेकिन यह क्या हुआ? पोखर तीरे आकर-- डैने छितरा गए! बादल तो आ गए...!

दूब हुलस कर विहँसी--जलने के दिन गए! सूरज की आँख बचा--ईंट की ओट में निकलने के दिन गए! लेकिन यह क्या हुआ? पानी को छूते ही अँखुए पियरा गए...!

निरवहिनों ने समझा--गीतों के दिन हुए! पेंगों के पल हुए--कजरी के छिन हुए! लेकिन यह क्या हुआ? आपस में सब के सब झूले टकरा गए! बादल तो आ गए...।

इति

Shalabh Shriram Singh

The Poet

शलभ श्रीराम सिंह

Shalabh Shriram Singh

Jatayu Vadham

Paired Painting

Jatayu Vadham

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Swatantrayottar Bharat carries.