
केवल तुम
Keval Tum
Shalabh Shriram Singh
5 verses · ~11 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI
_himalayan-landscape-at-sunset.jpeg&w=1200&q=72&output=webp&we=&maxage=1y&fit=cover)
5 verses · ~1 min
तुम्हारी चुप्पी से डर कर अपने भीतर चला गया हूँ मैं अपनी आवाज़ों के दायरे में घूमता हुआ दिन-रात
भीतर की यह यात्रा ज़िन्दगी से मौत की ओर ले जाने वाली भले न हो ज़िन्दगी से ज़िन्दगी की ओर ले जाने वाली नहीं है
तुम्हारी चुप्पी पर कोई सुबह उतर आती काश! उतर आती पूरे चाँद की रात! फूलों का मौसम उतर आता! उतर आती ठंडी-ठंडी फुहार!
ख़ुद से बाहर निकलने की कोशिश करता मै तुम्हारी आवाज़ों के दायरे में वापस आने के लिए दुबारा
रचनाकाल: 1992, मसोढ़ा
इति
_himalayan-landscape-at-sunset.jpeg&w=1200&q=72&output=webp&we=&maxage=1y&fit=cover)
Paired Painting
Mountain Landscape
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Vapas Ane Ke Liye carries.