№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Savitri Pleading with Yama for the Life of Satyavan

Karuna

तुम्हारा अकेलापन

Tumhara Akelapan

Shalabh Shriram Singh
1 min read 5 versesज़िन्दगीमौतअकेलापन

5 verses · ~1 min

ज़िन्दगी ले जा रही है कि मौत मेरा समय कि तुम्हारा अकेलापन कोई न कोई तो ले जा रहा है मुझे ज़रूर

ज़िन्दगी भटकाएगी पहले की तरह मौत अलविदा कहने पर मजबूर करेगी सबसे मेरा समय बचे हुए कामों पर लगा देगा मुस्तैदी से

तुम्हारा अकेलापन उदासियों की एक ऐसी दुनिया के हवाले कर देगा सब कुछ होगा जहाँ तुम्हारे अलावा

कैसी होगी उदासियों की वह दुनिया तुम्हारे बगैर तुम्हारे अकेलेपन की याद दिलाती?

रचनाकाल: 1992 मसोढ़ा

इति

Shalabh Shriram Singh

The Poet

शलभ श्रीराम सिंह

Shalabh Shriram Singh

Savitri Pleading with Yama for the Life of Satyavan

Paired Painting

Savitri Pleading with Yama for the Life of Satyavan

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Tumhara Akelapan carries.