№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Sundari

Shringara

रात थम-थम के ढल रही होगी

Raat Tham-Tham Ke Dhal Rahi Hogi

Shalabh Shriram Singh
1 min read 7 versesरातयादग़म

7 verses · ~1 min

रात थम-थम के ढल रही होगी याद पहलू बदल रही होगी

ना-उम्मीदी सम्हल रही होगी आग पानी पे चल रही होगी

सब्र का उसके इम्तहाँ होगा सिर्फ़ तस्वीर जल रही होगी

दिल के दहलीज़ पे जो ठहरी है शाम टाले न टल रही होगी

ऐ शलभ! एक बा-वकार वफ़ा ग़म से ख़ुशियाँ बदल रही होगी

रचनाकाल: 4 फ़रवरी 1982

शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रवीन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।

इति

Shalabh Shriram Singh

The Poet

शलभ श्रीराम सिंह

Shalabh Shriram Singh

Sundari

Paired Painting

Sundari

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Raat Tham-Tham Ke Dhal Rahi Hogi carries.