
KarunaAdvanced
नाम पे मेरे हामी भर थी पर हामी से जल गए लोग
Naam Pe Mere Haami Bhari Thi Par Haami Se Jal Gae Log
Shalabh Shriram Singh7 verses · ~1 min
नाम पे मेरे हामी भर थी पर हामी से जल गए लोग। काश! कि मैं बदनाम न होता बदनामी से जल गए लोग।।
बज़्मे-जहाँ भी उस अत तौबा कोना-कोना छाने कौन। मैं नाकाम थका बैठा था नाकामी से जल गए लोग।।
होती मुझमें ख़ूबी तो फिर ख़ूबी की मैं सोचता ख़ैर। ख़ामी-ख़ामी भर हूँ पर ख़ामी से जल गए लोग।।
ख़ास-उल-ख़ास के चर्चे हर सू ख़ूब है यारो बज़्मे- आप। ख़ासी ठंडी सीरत वाले इक आमी से जल गए लोग।।
कू-ए-बुताँ में ज़ेरे- अदालत सुबह 'शलभ' की पेशी थी। मुंसिफ़ की क्या बात करो लो आसामी से जल गए लोग।।
रचनाकाल: 3 जनवरी 1983
शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रवीन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।
इति

Paired Painting
Sri Krishna as Envoy
This profound work captures a pivotal, deeply tense moment from the Mahabharata, when Lord Krishna walks into the majestic court of the Kauravas as a divine messenger of peace. Knowing the impending doom of war, He chooses to advocate for righteousness and reconciliation, offering Duryodhana a final chance to avert destruction. Raja Ravi Varma masterfully portrays the contrasting emotions in the royal assembly, ranging from arrogance and hostility to quiet awe. Krishna sits with supreme, serene detachment, radiating a calm divinity that starkly contrasts with the turbulent hubris of the court around Him.
Open the viewer →


