№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Seated Lady

Shanta

लड़की अकेली है इस वक़्त

Ladki Akeli Hai Is Waqt

Shalabh Shriram Singh
1 min read 6 versesलड़कीअकेलीदुःख

6 verses · ~1 min

लडकी अकेली है अपने सुख में अपने दुःख में अकेली है लडकी अकेली है अपनी उत्तेजना और अपने आक्रोश में

अकेली है अपने संवाद में अपनी चुप्पी में अकेली है लडकी अकेली है अपनी हँसी में

अकेली है अपनी नीद में अपने सपनों में अकेली है लडकी अकेली है अपनी सुबहों में

अकेली है अपनी दोपहरों में अपनी शामों में अकेली है लडकी अकेली-अकेली है अपनी किताबों में

लडकी अकेली है अपनी तन्हाइयों में अपनी जम्हाइयों में अकेली है लडकी अकेली है अपनी अंगड़ाइयों में लडकी अकेली है इस वक़्त

रचनाकाल: 1992 विदिशा

इति

Shalabh Shriram Singh

The Poet

शलभ श्रीराम सिंह

Shalabh Shriram Singh

Seated Lady

Paired Painting

Seated Lady

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ladki Akeli Hai Is Waqt carries.