№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Landscape Study with Carriage and Banner

Shringara

केवल तुम

Keval Tum

Shalabh Shriram Singh
1 min read 5 versesयात्राधूपछाँव

5 verses · ~1 min

तुमसे अनुमति लेकर चला जाऊंगा एक दिन कभी न ख़त्म होने वाली उस यात्रा पर जीवन के पहले दिन हो गई थी जिसकी शुरुआत

अब तक धूप की तरह मिले थे कुछ लोग कुछ लोग छाँव की तरह ठंडक बनकर मिले थे कुछ लोग कुछ लोग गर्मी

घाव की तरह मिलने वाले भी कम नहीं थे कम नहीं थे मरहम की तरह मिलने वाले अपनी तरह मिलीं केवल तुम

अपनी तरह मिलने वालों से अनुमति लेकर जाना होता है उस यात्रा पर जीवन के पहले दिन होती है जिसकी शुरुआत

रचनाकाल: 1992 मसोढ़ा

इति

Shalabh Shriram Singh

The Poet

शलभ श्रीराम सिंह

Shalabh Shriram Singh

Landscape Study with Carriage and Banner

Paired Painting

Landscape Study with Carriage and Banner

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Keval Tum carries.