Canvas
Brahman Healer

KarunaIntermediate

घाव

Ghaav

Shalabh Shriram Singh
1 min read 5 versesExperience

5 verses · ~1 min

ऐसे मत छुओ घाव को घाव को पहले मन में बसाओ उतारो धीरे-धीरे हाथों में उंगलियों तक ले आओ धीरे-धीरे छुओ, फिर छुओ घाव को घाव की तरह

आँखों से कहाँ दिखता है घाव अनुभव में होता है वह शब्द की तरह कविता में आने से पहले कविता में शब्द की राह से आते अनुभव की तरह घाव में उतरो ऐसे मत छुओ घाव को

तीमारदार स्थितियों तुम्हारी मुस्कान कहाँ चली गई कहाँ चला गया तुम्हारा संस्पर्श कहाँ गया वह बोध तुम्हे संस्पर्श में जन्मता है जो घाव को छूने से पहले उसे वापस लाओ ऐसे मत छुओ कि घाव है आखिर

रचनाकाल: 1991 विदिशा

शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रवीन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।

इति

Shalabh Shriram Singh

The Poet

शलभ श्रीराम सिंह

Shalabh Shriram Singh

Brahman Healer

Paired Painting

Brahman Healer

This sensitive hand colored plate captures a quiet moment of traditional healing, offering a glimpse into the medical traditions practiced by Brahman scholars and physicians. The seated practitioner attentively checks the pulse of a resting patient within a humble interior, surrounded by medicinal jars, a woven mat, and sacred niches carved into the earthen wall. Such visual records served to document the rich cultural tapestry of India for Western audiences, reflecting both curiosity and a desire to catalogue the diverse knowledge systems of the subcontinent with reverence for traditional ways of life.

Open the viewer →