
7 verses · ~1 min
अन्धेरे के बाहर एक निगाह है देखती हुई अन्धेरे और एकान्त के सारे दृश्य
भावनाओं के खेल में पराजित एक स्त्री एक पराजित पुरुष का वरण कर रही है वहाँ
वहाँ अतीत की कलंक-कथाओं को भूल कर आश्रय दे रहा है एक मन दूसरे मन को
एक शरीर दूसरे शरीर के समीप पहुँच रहा है धीरे-धीरे उभरता हुआ अन्धेरे के बाहर की उस निगाह में
एक नए दृश्य-बंध की ओर मुड़ रही है जो जहाँ एक प्यारे और पुराने सम्बन्ध को अलविदा कह रहा है कोई हमेशा-हमेशा के लिए
रचनाकाल: 1995, विदिशा
शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रवीन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।
इति

Paired Painting
Portrait of a Lady
Raja Ravi Varma stands as a bridge between the traditional sensibilities of Indian aesthetics and the technical rigors of European oil painting. In this tender portrait, he captures a moment of quiet grace, his brushstrokes imbuing the subject with a gentle humanity that transcends the canvas. The delicate pink drapery and the luminous gaze of the woman reflect the refined social milieu of late 19th century India, where artistic patronage allowed Varma to celebrate the dignified presence of Indian women. Every soft highlight on her skin and the intricate rendering of her jewelry invite us to honor the cultural shifts of an era defined by elegance and transition.
Open the viewer →


