Canvas
Ganga and Bhishma

KarunaAdvanced

आपने जिसमें रंग भरा था, वह तस्वीर बदल गई है

Aapne Jisme Rang Bhara Tha, Vah Tasveer Badal Gai Hai

Shalabh Shriram Singh
2 min read 10 versesHunger

10 verses · ~2 min

आपने जिसमें रंग भरा था, वह तस्वीर बदल गई है अब तो कानों-कान चलेगी, आख़िर बात निकल गई है

नीद में खोए तिफ़्ल के मुँह से रंग-बिरंगे फूल झरे शायद पिछली भोर की लाली दीप की लौ में ढल गई है

टूटी किश्ती, दूर किनारा, सर पर है घनघोर घटा ऐसे में तफ़ानों की नीयत भी चुपचाप बदल गई है

साहिल-साहिल शोर बया है दरिया-दरिया चर्चा है आज किसी माँझी की शायद तूफ़ानों से चल गई है

मावस का मतलब बेटी की दुखिया माँ समझती है भूख की मारी रात अचानक चाँद को आज निगल गई है

बाप की इज्ज़त मांग के सपनों से टकरा कर टूट गई है ख़ून में डूबी रेल की पटरी, चीख़ हवा को चीर गई है

घटना तो कुछ ख़ास नहीं है, बात किसी की टल गई है फूल से तन में आग लगा कर एक सुहागन जल गई है

सबने शलभ को हँसते देखा पत्थर की बौछारों में आपके हाथ से लगने वाली फूल की पँखुरी खल गई है

रचनाकाल: 15 मार्च 1984

शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रवीन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।

इति

Shalabh Shriram Singh

The Poet

शलभ श्रीराम सिंह

Shalabh Shriram Singh

Ganga and Bhishma

Paired Painting

Ganga and Bhishma

This poignant masterpiece captures a heartbreaking moment from the Mahabharata, where the celestial river goddess Ganga prepares to release her newborn son Devavrata, later known as Bhishma, into the sacred waters. Bound by a divine curse and her vow to free the Vasus from mortal suffering, Ganga carries out her tragic duty with a visage of profound sorrow and serene resolve. Raja Ravi Varma brilliantly bridges classical Indian epic storytelling with Western academic realism, immortalizing the sorrow of a mother both divine and mortal. The billowing drapery of her vibrant orange sari reflects the rushing winds and currents of her celestial domain, while her tender yet resolute grip on the infant speaks volumes of the eternal sacrifice woven into the tapestry of the cosmos.

Open the viewer →