
प्रति विकास
Prati Vikas
Shalabh Shriram Singh
5 verses · ~9 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

8 verses · ~1 min
मरते हुए जानवर की आँख में आख़िरी तस्वीर है जंगल की
मरती हुई चिड़िया की आँख में तिनके की है आख़िरी तस्वीर
मरती हुई लडकी की आँख में आख़िरी तस्वीर है प्यार की
मरती हुई औरत की आँख में घर की है आख़िरी तस्वीर
मरते हुए आदमी की आँख में आख़िरी तस्वीर पत्थर की है
कवि की आँख में आख़िरी तस्वीर दुनिया की है
रचनाकाल: 1992, विदिशा
शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रवीन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।
इति

Paired Painting
The Death of Jatayu
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Aakhiri Tasveer carries.