
ताल भर सूरज
Taal Bhar Suraj
Shalabh Shriram Singh
3 verses · ~6 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

3 verses · ~1 min
चम्पा ने जब पलाश को देखा थोड़ी-सी और खिल गई!
एक की हथेली ने पोंछ लिया दूजे के माथ का पसीना। सहसा आसान हो गया जीना बिन खोजे राह मिल गई! चम्पा ने...!
ईहा की बंधी हुई मुट्ठियाँ जीवन के उठे हुए पाँव देख--फ़र्क़ अपना खो बैठे हैं जाड़ा-बरसात-- धूप-छाँव! कुण्ठा की नींव हिल गई! चम्पा ने...।
इति

Paired Painting
Dushyanta and Shakuntala
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ek Aur Naya Geet carries.