
तुम्हारे लिए
Tumhare Liye
Sarveshwar Dayal Saxena
3 verses · ~10 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

5 verses · ~1 min
कितना चौड़ा पाट नदी का कितनी भारी शाम कितने खोये खोये से हम कितना तट निष्काम
कितनी बहकी बहकी-सी दूरागत वंशी टेर कितनी टूटी-टूटी-सी नभ पर विहंगो की फेर
कितनी सहमी सहमी-सी क्षिति की सुरमई पिपासा कितनी सिमटी सिमटी-सी जल पर तट तरु अभिलाषा
कितनी चुप-चुप गई रोशनी छिप-छिप आई रात कितनी सिहर सिहर कर अधरों से फूटी दो बात
चार नयन मुस्काये खोये भीगे फिर पथराये कितनी बड़ी विवशता जीवन की कितनी कह पाए।
इति

Paired Painting
Landscape with Palm Tree and Lake View
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Vivashata carries.